logo

संघर्ष-कथा : अखबार बेचने और ठेला लगाने वाले इन युवाओं ने सोनी टीवी के शो इंडिया गॉट टैलेंट में बिखेरी चमक

talent.jpg

रांची:

'कहते हैं कि किसी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात आपको उसे मिलाने में जुट जाती है।' रांची के कुछ बच्चों ने इसे जीवंत कर दिखाया है। इन युवाओं में मंयक बिम्बिसार टोप्पो(नगड़ा टोली), अमृता सृष्टि खलखो(कांटा टोली), अंकित डुंगडुंग (लोवाडीह), राजू तिर्की (चुटिया) और गौतम शर्मा (कोकर) शामिल हैं। जिनकी गायन प्रतिभा की दुनिया दीवानी हो रही है। इनकी टोली का नाम है-डांस ग्रुप अट्रैक्टिव स्टेपर्स। जिसने सोनी टीवी के शो इंडिया गॉट टैलेंट में रविवार को चमक बिखेरी।

 

कैसे पहुंचे इस मक़ाम तक

ग्रुप के सदस्य राजू तिर्की ने बताया कि टीम ने ऑनलाइन ऑडिशन दिया था। टीवी राउंड के लिए 2 दिसंबर 2021 को मुंबई बुलाया गया। 6 दिसंबर 2021 को रिकॉर्डिंग हुई। सभी पांच दोस्त कांटाटोली में एक साथ रियाज़ करते हैं।

यह जानकर हैरानी होगी

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इनकी टोली में कोई नृत्य, गायन या संगीत घराने से जुड़ा हुआ नहीं है। किसी ने अखबार घर-घर बेचा, तो किसी ने ठेला-खोमचा लगाकर परिवार समेत गुजर-बसर किया। राजू तिर्की, मयंक, बिंबिसार टोप्पो और गौतम शर्मा संत अलोइस स्कूल में पढ़ते थे। बचपन से ही इनको गाना गुनगुनाने, किसी संगीत पर थिरकने की आदत थी। सभी स्कूल में डांस करते थे।

 

 

2013 में बनाया डांस ग्रुप

2013 में इन लड़कों की मुलाकात गुड न्यूज संस्था में अमृता सृष्टि खलखो और अंकित डुंगडुंग से हुई। इनके अंदर कुछ कर गुजरने की तमन्ना थी। जुनून था। इसका असर पड़ना अनिार्य था। इन्होंने अपना एक ग्रुप बना लिया। नाम हुआ,  अट्रैक्टिव स्टेपर्स ग्रुप। किराये का कमरा लिया। लेकिन कोराना के लॉकडाउन में पैसे की कमी से उसे खाली करना पड़ा। जिसके बाद हम दोस्तों ने मिलकर एक कमरा लिया।

जारी है संघर्ष इनका

राजू बताते है, ग्रुप 30 बच्चों को डांस सिखाता है।  कमरे  का इसी से वे भरते हैं। सृष्टि कहती है कि इससे किराया तो भर देते हैं, लेकिन और कई  जरूरतें पूरी नहीं होतीं।  डांस के लिए समोसे के ठेले में काम शुरू किया। गौतम के पिता का देहांत हो गया ,जिसके बाद उन्हें अपनी पढाई छोड़नी पड़ी। डांस के लिए एक कैटरिंग कंपनी में खाना परोसने का काम करने लगा। सिलाई के काम से खर्च निकालती हूं। तमाम मुस्किलों के बाद भी डांस सबसे आगे रहा।